बिहार
बगहा: 65वीं बीपीएससी में 11वां रैंक लाने पर आशीष कुमार अग्रवाल के परिजनों को बगहा विधायक राम सिंह ने दिए बधाई व शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2021 8:49:31 PMबगहा। भास्कर दिवाकर। बगहा बाजार के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी राजमाता साड़ी शो रूम बगहा एक के प्रो. मनोज ड्रॉलिया के पुत्र आशीष कुमार अग्रवाल ने 65वीं बीपीएससी परीक्ष में 11वाँ रैंक लाकर बगहा का नाम रौशन किया। वही शनिवार को बगहा विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके परिवार वालो से मिलकर उनका कुशल क्षेम लेते हुए उनके पुत्र आशीष कुमार अग्रवाल की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही बगहा विधायक राम सिंह ने बताया कि बगहा विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत बगहा नगर के आशीष कुमार अग्रवाल ने 65वीं बीपीएससी परीक्षा में कड़ी मेहनत कर 11वां रैंक अर्जित किया हैं।जो अपने आप बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद सफल आशीष कुमार अग्रवाल के घर, मुहल्ला हो या क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। इससे मालुक पड़ता हैं कि आशीष ने कितनी कड़ी मेहनत,लग्न और निष्ठा की बदौलत यह मुकाम हासिल किये हैं।जो अब बिहार सरकार में सब रजिस्ट्रार पर पदस्थापित होगें।
आशीष ने अपने माता पिता के साथ बगहा विधानसभा क्षेत्र का भी नाम रौशन किया हैं,वही क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल हैं।विधायक ने बताया कि बगहा जैसे छोटे शहर के युवक,युवतियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं और क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं।बगहा विधायक राम सिंह ने आशीष के परिजनों को फिर से उबधाई व शुभकामनाएं दिए और उनके पुत्र की उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,पंकज झुनझुनवाला,नगर अध्यक्ष विजय साहु,महामंत्री अनिल यादव,शैलेश दुबे,मोहन साहु आदि उपस्थित थे।।