ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बगहा: लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व.रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2021 9:33:55 PM
बगहा: लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मनाई  स्व.रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि

बगहा। भास्कर दिवाकर। बगहा पुलिस जिला अन्तर्गत बगहा नगर के गड़क कॉलोनी वार्ड 07 स्थित लोक जन  शक्ति पार्टी(रामविलास) बगहा जिला के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मालाकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक और दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।सर्वप्रथम लोजपा पार्टी के संस्थापक और दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई  तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।लोजपा(रामविलास) पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मालाकार ने बताया कि लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के पहली पुण्य तिथि पर बगहा जिला के लोजपा पार्टी के कार्यकर्त्ताओं एवं सदस्यों के साथ पहली पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि  अर्पित की गई और सभी कार्यकताओं ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।






लोजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मालाकार ने बताया कि दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भारत के सबसे अधिक अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक थे साथ ही जनसेवा और वंचितों के सशक्तीकरण में उनके सराहनीय योगदान को हमेशा ही याद किया जाएगा।लोजपा पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष राजन श्रीवास्तव, प्रखण्ड मीडिया प्रभारी अमित कुमार,पंचायत अध्यक्ष अवधेश चौधरी,पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश पासवान, अमरेश राम के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की स्वर्गीय राम विलास पासवान के आदर्श और उनके सपने को साकार करने का पुरजोर प्रयास  किया जाएगा साथ ही बगहा जिला में लोजपा(रामविलास) पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रखण्ड से लेकर पंचायत स्तर तक अभियान चलाया जा रहा हैं, ताकि लोजपा(रामविलास) पार्टी को और भी मजबूत बन सकें।





मौके पर लोजपा प्रखण्ड मीडिया प्रभारी अमित कुमार,चमवलिया पंचायत उपाध्यक्ष अमरेश राम,सदस्य मदन उपाध्याय,अनिमेष धीरज मिश्रा,सोनाल कुमार,अमित ओझा,गोपी चन्द्र राय,बाबू नंद प्रसाद,गोविंद कुशवाहा,छीवलाल राय,श्रवण चौधरी,प्रमोद प्रसाद गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS