बिहार
शरदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को, भगवती का आगमन डोली पर - आचार्य शिवेन्द्र
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2021 8:30:54 PMबेतिया। इस वर्ष शारदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार, 7अक्टूबर से हो रहा है और समापन 15 अक्टूबर को होगा। उक्त जानकारी देते हुए श्री गायत्री ज्योतिष केन्द्र, बेतिया के आचार्य शिवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष भगवती का आगमन डोली पर हो रहा है।
हालांकि पंचमी षष्ठी का योग सोमवार को होने से दशहरा नवें दिन ही होगा। आचार्य शिवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को नवरात्र का शुभारंभ होने से भगवती का आगमन डोली पर होगा।। शास्त्रों में उल्लेखित है कि जब मां दुर्गा डोली सवार होकर आती हैं तो राजनैतिक उथल-पुथल की स्थिति बनती है। इससे सिर्फ भारत ही नहीं अपितु समस्त विश्व पर प्रभाव पड़ता है। यह प्राकृतिक आपदाओं, महामारी, येन केन प्रकारेण जीव संकट तथा अधिक ठंड पङने की आशंका होती है।
अतःसर्वार्थ सिद्धि हेतु भक्ति - भाव से पूजनार्चन करना चाहिए।
आचार्य जी ने बताया कि
नवरात्र में कलश स्थापन बहुत अधिक महत्व है। क्योंकि कलश को भगवती का एक प्रतिविम्ब के रूप में माना जाता है। अतः घट स्थापना शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। इस वर्ष घट स्थापना के निम्न मूहुर्त हैं।
प्रातः - 06:17से07:17 तक
प्रातः - 08:56से 11:14तक
दिवा - 11:36से 12:24तक (अभिजित)
विशेष रूप से अभिजित मुहूर्त को श्रेष्ठ माना जाता है।