ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
जमीन विवाद :बेतिया में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, 1 घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2021 10:20:59 PM
जमीन विवाद :बेतिया में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, 1 घायल

बेतिया लॉकडाउन के बावजूद जिले में बेखौफ अपराधियों ने जमकर फायरिंग की।साठी थाना क्षेत्र इलाके में दबंगों जमीन के विवाद को लेकर तीन लोगों को गोली मार दी।इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उसे मोतिहारी के 

अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
 
 
तोड़फोड़ का विरोध करने पर मारी गोली
 
बताया जाता है कि बसंतपुर गांव के फरिंदर यादव और मुन्ना यादव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।फरिंदर यादव के बेटे की शादी 22 मई को थी।फरिंदर यादव अपने बेटे की बारात लेकर गए थे।इसी का फायदा मुन्ना यादव, छेदी यादव, विजय यादव व राजू यादव फरिंदर यादव के घर में तोड़फोड़ करने लगे।
 
 
 
 
दो की मौके पर मौत, तीसरे की हालत गंभीर
 
घर में सो रहे फरिंदर यादव के साले रामेश्वर यादव और विनोद यादव उन्हें रोकना चाहा तो दबंगों ने उन्हें गोली मार दी। इसमें रामेश्वर यादव और विनोद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो हो गई।गोली की आवाज सुन छत पर सोया फरिंदर यादव का एक रिश्तेदार अमर लाल यादव ने शोर मचाना शुरू किया तो उसे भी गोली मार दी गई।वह गंभीर रूप से घायल है।
 
 
 
 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। 'मामले की जांच की जा रही है।दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS