बिहार
गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर: हरिशंकर प्रसाद यादव
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2021 3:09:10 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज़ नेटवर्क।व्यक्तित्व के धनी और शिक्षा व संस्कार से परिपूर्ण कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे, उनके व्यक्तित्व से युवाओं को सीख लेनी चाहिए।
रविवार को पंचायत भवन बरगछिया में आयोजित जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद यादव ने संगोष्ठी में यह बात कही। कार्यक्रम मे राजद प्रदेश महासचिव राजदेव चौधरी, जिला राजद महासचिवउमेश कुशवाहा, युवा सचिव साहब यादव ने भी कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
इसके अलावा पंचायत अध्यक्ष तुमकड़िया धीरेंद्र चौधरी ,पंचायत अध्यक्ष बथना धनंजय यादव समाज सेवी जनार्दन यादव,सहित ग्राम के तमाम लोग इस मौके पर मजूद रहें।