बिहार
जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2020 11:08:51 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज पहुंचे जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकी संस्कृत महाविद्यालय स्थित 6 मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी बेतिया उपेन्द्रनाथ वर्मा, जिला न्यायाधीश, एसडीएम नरकटियागंज साहिला हीर, बीडीओ सतीश कुमार, नरकटियागंज प्रखण्ड नाज़ीर व अन्य उपस्थित रहे। हमारे सूत्रों ने बताया कि जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकी संस्कृत महाविद्यालय के 6 मतदान केन्द्रों और उच्च विद्यालय नरकटियागंज के 9 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सभी सुविधा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मतदान केन्द्रों पर कोविड 19 के मद्देनजर शून्य आकर का गोल घेरा अवश्य बनाये जाएँ, मतदान केन्द्रों पर सेनेटाइजर और ग्लब्स की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गोल घेरा बनाने की जिम्मेदारी सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक(प्राचार्य) की होगी। ग्रामीण क्षेत्र में गैर विद्यालय में बनाये गए मतदान केन्द्रों पर सभी सुविधाएँ सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव को दी गयी है। नरकटियागंज प्रखण्ड परिसर स्थित विवाह भवन व अन्य सरकारी भवन में बनाये गए मतदान केन्द्रों की व्यवस्था प्रखण्ड नाज़िर की होगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में सोसल डिस्टेंस बनाना सुनिश्चित करें पदाधिकारी, मतदाताओं को ग्लब्स उपलब्ध कराना है।