ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा सकने वाले अनुज्ञप्तिधारियों के लिए सत्यापन का अंतिम अवसर
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2020 8:11:31 PM
शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा सकने वाले अनुज्ञप्तिधारियों के लिए सत्यापन का अंतिम अवसर

बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। बिहार विधानसभा आम चुनाव एवं वाल्मीकिनगर लोकसभा उपचुनाव 2020 को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से पश्चिम चम्पारण जिला के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को धारित शस्त्र का भौतिक सत्यापन अत्यावश्यक है। जिला शस्त्र शाखा ने पूर्व में थानावार विशेष कैम्प का आयोजन कर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया है। इसके बावजूद कई अनुज्ञप्तिधारी अबतक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं। वैसे अनुज्ञप्तिधारी जो पूर्व में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए पुनः अपने-अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है।




जिसके अनुसार बेतिया में दिनांक-05.10.2020 से 08.10.2020 तक नगर थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। इस अवधि में नगर थाना, बेतिया अंतर्गत आने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी अपने-अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करायेंगे। मनुआपुल थाना बेतिया में दिनांक-05.10.2020 से 06.10.2020 तक, मुफस्सिल थाना बेतिया में दिनांक-05.10.2020 से 08.10.2020 तक, मझौलिया थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, जगदीशपुर थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, नौतन थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, बैरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, श्रीनगर पूजहां थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, योगापट्टी थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, नवलपुर थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, शनिचरी थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, चनपटिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, सिरिसिया ओपी थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा।




उसी प्रकार शिकारपुर थाना में दिनांक-05.10.2020 से 08.10.2020 तक, लौरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, साठी थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, सहोदरा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, गौनाहा थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, मटियरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, मैनाटांड़ थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, पुरूषोतमपुर थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, इनरवा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, भंगहा थाना में 05.10.2020 को, मानपुर थाना में 06.10.2020 को, सिकटा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, गोपालपुर थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, बलथर थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, कंगली थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।




बगहा थाना में दिनांक 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, रामनगर थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, गोबर्धना थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, चैतरवा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, बथवरिया थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, भैरोगंज थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, पटखौली ओपी थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, सेमरा थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, पिपरासी थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, भितहां थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, ठकराहां थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, धनहा थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, लौकरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, चिउटाहां थाना में 15.10.2020 को, गोबरहिया थाना में 06.10.2020 को, नौरंगिया थाना में 07.10.2020 को एवं वाल्मीकिनगर थाना में 08.10.2020 को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्यक्रम निर्धारित है। उपर्युक्त जानकारी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय बेतिया पश्चिम चम्पारण ने दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS