ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पश्चिम चम्पारण: बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, दुसरे दिन मिला शव
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2020 8:08:58 PM
पश्चिम चम्पारण: बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, दुसरे दिन मिला शव

बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला की गण्डक नदी के बाद सर्वाधिक क्षति पहुँचाने वाली नदी बूढी गण्डक (सिकरहना नदी) है जिसमें डूबे शेख लखी का शव मिल गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक नारायण साह को घंटों बैठाया, शव मिलने के बाद विधायक ग्रामीणों के घेरे से बहार निकले। उसके बाद महानवा रमपुरवा चिमनी के समीप बह रहे पानी की तेज धार में एक 12 वर्षीय लड़का बह गया और काल के गाल में समा गया। मृतक महानवा रमपुरवा पंचायत के वार्ड नम्बर 2 निवासी समसुद्दीन मियां का 12 वर्षीयपुत्र तबरेज आलम हैं। चिमनी के पास से अपने घर लौटने के दौरान हादसा हुई। दुसरे दिन उसका शव बरामद किया गया। उपर्युक्त जानकारी पंचायत के उप मुखिया हसमत अली और समिति सदस्य खुशबू नेशा ने दी। 





उन्होंने बताया कि मृतक 3 भाई और एक बहन है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से शव को बाहर निकाला गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया तथा गांव में मतमी सन्नाटा छा गया हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड 19 का कहर से लोग अभी उबरे ही नही है कि बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के पानी मे तिरवाह क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोग काल के गाल में समा गए हैं। उपमुखिया हसमत अली और समिति सदस्य खुशबू नेशा ने इस घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दिया है। अंचलाधिकारी सूरजकांत ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS