ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पश्चिमी चंपारण: गृह रक्षावाहिनी के जवानों को यूएएन जनरेट कराना अनिवार्य, पुनः नामांकन के लिए तिथि निर्धारित
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2020 9:42:22 PM
पश्चिमी चंपारण: गृह रक्षावाहिनी के जवानों को यूएएन जनरेट कराना अनिवार्य, पुनः नामांकन के लिए तिथि निर्धारित

बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। बगहा पुलिस जिला के गृह रक्षावाहिनी के जवान, जिनकी उम्र 60 वर्ष से कम है, उन्हें ड्यूटी के लिए पुनः नामांकन कराना होगा, जो जवान पुनः नामांकन नहीं कराएंगे, उन्हें ड्यूटी से वंचित कर दिया जाएगा। उपर्युक्त जानकारी अमन कुमार सिंह जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि पुनः नामांकन जिला गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में 29 सितंबर 2020 से 03 अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा।





 इसके लिए गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को वर्दी में पासपोर्ट साइज फोटो, भारतीय स्टेट बैंक का पासबुक, खाता संख्या एवं विभाग निर्गत प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ब्लड ग्रुप, सर्टिफिकेट के साथ लाना होगा। श्री सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए प्रखंडवार तिथि निर्धारित कर दिया गया है। प्रत्येक 4 वर्ष के अंतराल पर गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को पुनः नामांकन कराना पड़ता है। उनके 4 वर्षों की अवधि में ड्यूटी दी जाती है। इस दौरान देखा जाता है कि जवान ड्यूटी करने में सक्षम है या नहीं। पुनः नामांकन के दौरान सभी गृह रक्षक सोसल डिस्टेंस का अनुपालन करना होगा। 




उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए गृह रक्षकों को 27 सितंबर 2020 तक यूएएन जनरेट करवाना आवश्यक होगा। इस कार्य के लिए जिला कार्यालय मे 23 सितंबर 2020 से 27 सितंबर 2020 तक प्रतिदिन एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए प्रखंडवार सूची जारी की गई है। इसके तहत बगहा एक प्रखंड के  गृहरक्षा वाहिनी के जवानो को 29 सितंबर, बगहा दो और शहरी क्षेत्रों 30 सितंबर को , रामनगर, पिपरासी, मधुबनी, भितहा, ठकराहां 01 अक्टूबर 2020  को पुनः नामांकन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनः नामांकन सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे के बीच होगा। इस अवधि में जो जवान पुनः नामांकन किसी कारण बस से नहीं करा पाएंगे, किसी प्रखंड के हो 02 से  03 अक्टूबर 2020 तक  पुनः नमाकन करा सकते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS