बिहार
नरकटियागंज में दो किलोग्राम गाँजा के साथ एक युवक को एसएसबी ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2020 1:06:40 PMनरकटियागंज। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज अनुमण्डल क्षेत्र स्थित भारत नेपाल बॉर्डर पर शनिवार की शाम लगभग 7 बजे शार्दूल सिंह (अवर निरीक्षक) के नेतृत्व में एसएसबी 44 वीं वाहिनी ने 2 किलोग्राम गांजा के साथ मझौलिया थाना क्षेत्र के मलूकाटोला के युवक पुनदीप साह को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी बीओपी नगरदेही के जवानों ने शनिवार की शाम गश्ती के दौरान भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 424/06 के पास 2 किग्रा गाँजा जप्त किया। जप्त की गई, गाँजा अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मूल्य ₹80000/-बताई गई है। जिसे भंगहा थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है। मीडिया कर्मियों को उपर्युक्त जानकारी एसएसबी 44 वीं वाहिनी के उपसेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने दी।