बिहार
ग्रामीण कार्य विकास विभाग नरकटियागंज प्रमंडल में रोजगार काउंसलिंग संपन्न, कार्यपालक अभियंता ने कहा- हुनर के अनुसार मिलेगा रोजगार
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2020 10:07:53 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। बिहार में बाहर से लौटे श्रमिकों/कामगारों को हुनर(स्किल) के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण कार्य विकास विभाग नरकटियागंज प्रमंडल ने रोजगार काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मजदूरों के शामिल होने की ख़बर है।
हमारे सूत्रों ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें हुनर के अनुसार श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह शिविर कार्यपालक अभियंता की देखरेख में किये जाने की सूचना है। नोडल पदाधिकारी सह सहायक अभियंता भगवान प्रसाद, सहायक अभियंता रामनारायण साह , कनीय अभियंता विपिन कुमार , विजय प्रताप सिंह, कर्मी अनिल कुमार यादव आईटी मैनेजर निलेश कुमार पाठक की उपस्थिति बतायी गयी है।