ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
फेसबुक लाइव : 22 मार्च तक हम तैयार नहीं, 60 दिनों में निर्यातक बना भारत
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2020 10:20:40 AM
फेसबुक लाइव : 22 मार्च तक हम तैयार नहीं, 60 दिनों में निर्यातक बना  भारत

बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। राजग की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल बेतिया स्थित निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ एवं जिला पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का "फेसबुक लाइव" संबोधन सुना।

उपर्युक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि आत्म निर्भर भारत का सबसे बड़ा सबूत यह कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में 22 मार्च 2020 को 5% भी तैयार नहीं रहे और 60 दिनों में हमारी तैयारी निर्यातक की हो गई है। जिला अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि यह 1 वर्ष का शासनकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इस 1 वर्ष में धारा 370, राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, नागरिकता संशोधन कानून जैसे बहुप्रतीक्षित कार्यों को सरकार ने अंजाम दिया।

इस कार्यक्रम में जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, दीपक कुमार रजक, शीला वर्मा, गीता चौधरी, पन्नालाल साह, महामंत्री अमित कुमार जयसवाल, जिला मंत्री राजेंद्र सोनी, राजू ठाकुर, विजय ठाकुर, राजेश जयसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धनरंजन कुमार कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पायल गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पासवान, दीपू कुशवाहा, अभिजीत आनंद व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS