ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के दो क्वारंटाइन सेंटरों का अवलोकन व निरीक्षण किया
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2020 10:14:22 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के दो क्वारंटाइन सेंटरों का  अवलोकन व निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन कैम्प में स्कील मैपिंग और पेवर ब्लाॅक उत्पादन की सराहना की

गृह जिला में काम मिले तो जिंदगी भर यहीं करूंगा काम: प्रवासी श्रमिक

श्रमिकों ने बहुत ही कम समय पर अभी तक लगभग 7 हजार पेवर ब्लाॅक 


बेतिया।...... आप कहां से आये हैं? क्या करते थे? कब आये हैं? क्वारंटाइन कैम्प में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है? उपर्युक्त प्रश्न बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लक्ष्मीपुर रमपुरवा बगहा-02 के प्रवासी श्रमिकों से पूछा। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। 


सारी बुनियादी सुविधाएं समय से मिल रही है। कैम्प के श्रमिकों ने बताया कि वे बाहर के राज्यों में पेंटिंग का कार्य करते रहे। क्वारंटाइन कैम्प में आने के बाद सभी श्रमिकों ने मिलकर विद्यालय की सूरत ही बदल डाली है। पूरे विद्यालय की सुंदर पेंटिंग तथा परिसर में अवस्थित गार्डेंन को सुंदर एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुसज्जित कर दिया गया है। 


इस पर मुख्यमंत्री ने काफी प्रसन्नता व्यक्त  किया व कहा कि आपलोग इत्मीनान से रहिए, आपलोगों को कोई भी दिक्कत नहीं होने दी जायेगी, सारी बेहतर सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने संवाद, 1 अणे मार्ग, पटना से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के क्वारंटाइन सेंटरों का अवलोकन एवं निरीक्षण करने के दौरान किया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटाइन सेंटरों में रहने वाले प्रवासियों से संवाद भी स्थापित किया। 


बाल सुधार गृह, आईटीआई के समीप अवस्थित प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में भी मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से संवाद किया गया। वहां के प्रवासियों से बारी-बारी से जानकारी प्राप्त किया। बाल सुधार गृह क्वारंटाइन कैम्प में रह रहे ट्रांसजेंडर प्रवासी रतन ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह गाजियाबाद में नृत्य-संगीत का कार्य करते रहे हैं। "लाॅक डाउन" के क्रम में वापस आए और उन्हें यहां पर क्वारंटीन रखा गया है तथा जहां उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही है। 


उन्हें सिलाई एवं मास्क बनाने की बेहतर प्रशिक्षण जिला प्रशासन दे रहा है। वह मास्क बनाने में अपनी भमिका निभा रहे हैं तथा कमाई भी कर रहे हैं। प्रतिदिन 250 से 300 रूपये की कमाई हो रही है, जो बहुत बड़ा सहारा बन गया है। क्वारंटाइन कैम्प में रह रहे राजबली ने बताया कि वह बरनाला जिले में पेवर ब्लाॅक का निर्माण कर जीविकोपार्जन करते रहे हैं। यहां आने के बाद उन्हें क्वारंटिन में रखा गया। कैम्प में रहने के क्रम में डीएम निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने हमलोगों से बात की और हमलोगों ने बताया कि पेवर ब्लाॅक का निर्माण करते हैं। 


इस पर जिला प्रशासन ने पेवर ब्लाॅक बनाने का प्रशिक्षण दिया तथा पेवर ब्लाॅक के निर्माण में आवश्यक मशीने/सामग्री यथा-बाईब्रेटर मशीन, मिक्चर मशीन, बालू, गिट्टी, केमिकल, सांचा, रंग आदि उपलब्ध कराया। प्रवासी श्रमिकों ने बहुत ही कम समय पर अभी तक लगभग 7 हजार पेवर ब्लाॅक तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के पूछने पर कि अगर उसे पेवर ब्लाॅक बनाने का कार्य मिल जाय तो वह बाहर जाकर काम करेगा या यही पर। 


इस पर राजबली ने कहा कि मुझे अगर यही पर कार्य मिल जाय तो मैं जिन्दगी भर इसी जिले में रहकर कार्य करूंगा, बाहर के राज्यों में काम करने को कभी नहीं जाउंगा। मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन कैम्प में चल रहे पेवर ब्लाॅक के प्रशिक्षण एवं उत्पादन की पहल की काफी सराहना की और बताया कि जल-जीवन- हरियाली में तालाबों के चारों ओर पेवर्स ब्लॉक लगाया जाना है और नाली-गली योजना में भी काफी आवश्यकता है। 


इसलिए इसका उत्पादन कर इसे उपलब्ध करायें। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन कैम्पों में दी जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बाल सुधार गृह, आईटीआई के समीप बने क्वारंटाइन सेंटर में डीएम कुंदन कुमार तथा अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं बगहा-02 प्रखंड के लक्ष्मीपुर रमपुरवा क्वारंटाइन सेंटर में उप विकास आयुक्त रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह वीडियो कांफ्रेंस में सम्मिलित हुए।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS