बेतिया
एसएसबी ने साढ़े चार लाख का गांजा किया बरामद, कारोबारी फरार
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2020 10:20:10 AMबेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के इनारवा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव में छुपाये गए 15 किलोग्राम गाँजा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बरामद किया है। सशस्त्र सीमा बल 44 वी वाहनी सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कुछ तस्कर तस्करी के समान के साथ झंझरी गांव में छुपे है।
जिसके आलोक में 47वी वाहनी, 44वी वाहनी और इनरवा थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में पन्द्रह किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। एसएसबी 47 वी बटालियन के उप सेनानायक प्रियवर्त शर्मा के अनुसार झझरी गांव में योगिन्द्र साह, पिता स्वर्गीय पारस साह के झोपड़ीनुमा घर छापामारी की गई।जिसमें पन्द्रह किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जबकि कारोबारी गलीकूची का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
47 वीं बटालियन के निरीक्षक राजकुमार ने जप्त गांजा का अंतराष्ट्रीय कीमत साढ़े चार लाख रुपया आंका है। जप्त गांजा को इनरवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इनरवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अग्रेततर कार्रवाई की जा रही है।