बिहार
शिकारपुर में युवक पर तेजाब फेक किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2020 8:31:10 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क। शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकी पिपरा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में एक युवक पर उसके ही बहनोई ने मारपीट कर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित युवक उमेश चौधरी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है उसके हाथ और जांघ पर तेजाब से जल गया है।
शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया की युवक ने शिकायत की है उसका इलाज करवाया जा रहा है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित उमेश चौधरी ने बताया कि उसके बहनोई माधव महतो के साथ विवाद था। शनिवार को वो उसके साथ मारपीट करने लगा इसके बाद शीशी से तेजाब निकाल कर फेंक दिया।