बेतिया
बेतिया में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 120 वाहनों का कटा चालान, दो पकड़े भी गए
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2020 8:58:23 PMबेतिया। उपेन्द्रनाथ तिवारी।
लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मझौलिया में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। जबकि 120 वाहनों का चालान काटा गया।
एसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि दरवाजा लॉक डाउन का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन निकालने वाले 120 वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि बेवजह लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।