बेतिया
लॉकडाउन : बेतिया में बिना परमिट के सड़कों पर नही दौड़ेगा वाहन, परमिट निर्गत करने वाले पदाधिकारी प्रधिकृत
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2020 6:49:25 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज़ नेटवर्क। लॉकडाउन को देखते हुए बेतिया जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने आवश्यक कार्य कर रहे आमजनों की परमिट निर्गत करना सुनिश्चित किया। बताते है कि जिला अन्तर्गत बिधि व्यवस्था में लगे हुए लोग एवं पदाधिकारीयो के आवागमन के लिए वाहन परमिट निर्गत किया जाना है। जिलाधिकारी ने वाहन परमिट बनाने के लिए पदाधिकारी को प्रधिकृत किया है।
● कँहा बनेगा वाहन परमिट:-
1.जिला परिवहन पदाधिकारी,
2.अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निर्गत किया
जायेगा।
●किसका वाहन का बनेगा परमिट:-
लाॅकडाउन के अवसर पर आवश्यक सामग्री वितरण करने वालों आमजनों की एवं सरकारी कार्यो में कार्यरत कर्मियों की तथा सम्बाद संकलन कर रहे मीडिया कर्मियों के वाहन की बनेगा परमिट।
●डीएम का सख्त निर्देश:-
बिना परमिट की एक भी वाहन सड़क पर नही चलना चाहिए।आदेश की अनदेखी करने वालों के प्रशासन नकेल कसेगा।