बिहार
नरकटियागंज में सीबीएम की टीम ने आइसोलेशन में रखे 17 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2020 11:37:26 PMनरकटियागंज। संवाददाता। पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज रेलवे प्रवेशिका विद्यालय चंपारण में बनाये गए होम आइसोलेशन केन्द्र में केरल से आये 17 व्यक्ति को रखा गया है। अनुमण्डल प्रशासन ने उनके भोजन के लिए सीबीएम (चम्पारण बॉयज मेम्बर) से अनुरोध किया। उसके बाद सीबीएम के कार्यकर्ताओं ने केरल से आए 17 व्यक्तियों को खाना मुहैया कराया गया। उल्लेखनीय है कि केरल से पेंट्रीकार में कार्यरत लोगो को विशेष ट्रेन से गोरखपुर भेजा गया। पुनः उन्हें विशेष ट्रेन से रवाना किया गया कि वे अपने घर पहुंच जाएं।
अलबत्ता नरकटियागंज के कर्तव्यनिष्ठ रेल व रेल पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। उसके बाद नरकटियागंज अनुमण्डल पदाधिकारी को सूचना दी गयी। एसडीएम नरकटियागंज ने रेलवे प्रवेशिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को आइसोलेशन वार्ड में बदलते हुए।
केरल के पेंट्रीकार कर्मियों को आइसोलेशन वार्ड में रखवाया है। उधर चम्पारण बॉयज मेंबर ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था किया। इसके पूर्व लोगों को ब्लड डोनेट करने व गरीब असहाय लोगों के मदद के लिए सदैव तत्पर रहता आया है। इस टीम के सदस्य कुणाल किशोर, रिशु सिंह, सनी गुप्ता, दीपक जायसवाल, विकास तिवारी, राकेश जयसवाल अन्य मौके पर उपस्थित रहे।