ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
लौरिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2020 10:19:54 AM
लौरिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

बेतिया अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत लौरिया प्रखंड के साहु जैन उच्चतर माध्यमिक विधालय परिसर में "अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह" का आयोजन शांति भवन लौरिया के तत्वावधान में मनाया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिति मेरी एडलीन, विशप स्वामी बेतिया धर्मप्रांत एवं सिस्टर  दिव्या ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से किया। 

 
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि मेरी एडलीन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं घर, परिवार, समाज व राष्ट्र की शक्ति है। इसलिए सशक्त राष्ट्र के लिए नारी शक्ति का सम्मान करें।उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान से समाज का उत्थान संभव है। इसलिए महिलाओं को शिक्षित व स्वालंबी बनाने में समाज के सभी वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। जिससे  परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और बेटियाँ सुशिक्षित व सशक्त बनेंगी। सशक्त बेटियाँ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। बेटियाँ सभी क्षेत्र में मजबूती से लक्ष्य प्राप्त कर रही है। इसलिए महिलाएं घर परिवार में बेटियों के साथ भेदभाव नहीं बरते। मेरी एडलीन ने "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" विषय पर चर्चा किया।  उन्होंने शांति भवन के समाज के नीचले पायदान पर जीवन यापन करने वाली महिलाओं को स्वालंवी बनाने की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
 
 
 विशप स्वामी ने महिलाओं को स्वालंवी बनाने के लिए रोजगारोन्मुखी शिक्षा देना आवशयक है। सिस्टर दिव्या ने नारी शक्ति के सम्मान में कहा कि नारी बिना परिवार अधुरा है। इसके बिना समाज का पहिया आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने समाज के अनेक कुरीतियो के प्रति विस्तार से प्रकाश डाला। महिलाओं को आगे बढ़कर अपने अधिकार के प्रति जागरुक व सचेत होने का आवाहान किया।
 
 
उपर्युक्त कार्यक्रम में स्वागत भाषण नृत्य प्रार्थना वार्षिक प्रतिवेदन कठपुतली शो संदेश बाल विवाह आशीर्वचन बधाई नृत्य बालश्रम एवं तस्करी संकल्प धन्यवाद ज्ञापन तथा अंत में राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS