बिहार
गुमशुदा 8 वर्षीय अर्द्धविक्षिप्त बालक मानव सेवा संगठन रामनगर के सहयोग से चाईल्ड हेल्प लाइन को सौंपा गया
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2020 10:16:17 AMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चंपारण जिला अन्तर्गत रामनगर प्रखण्ड के तुरहा टोली में मुरारी कुमार नामक व्यक्ति को को एक अर्द्धविक्षिप्त, मूक बच्चा भटकता हुआ मिला। पूछताछ करने पर बच्चा अपना नाम पता नहीं बताने में असमर्थ पाया गया। जिसकी सुचना मुरारी ने मानव सेवा संगठन के सचिव सुजल सिंह को दिया। मानव सेवा संगठन के सहयोग से उपर्युक्त बालक को रामनगर थाना लाया गया। उपर्युक्त बालक की पहचान नहीं की जा सकी है।
पुलिस ने चाईल्ड हेल्प लाइन को सुचना दिया, चाईल्ड हेल्प लाइन शाखा नरकटियागंज के टीम लीडर अरविन्द पाण्डेय वहाँ पहुंचकर अपने संरक्षण में लिया। रामनगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक अभिनन्दन सिंह की उपस्थिति में गुमशुदा बालक को चाईल्ड हेल्प लाइन के टीम लीडर अरविन्द पाण्डेय को सौंप दिया गया।