बेतिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : बगहा एसपी ने दो महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2020 7:06:51 PMबेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बगहा में दो महिला पुलिस कर्मियों को स्थानीय एसपी राजीव रंजन ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पुलिस की नौकरी के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बड़ी भूमिका निभाए जाने को लेकर दिया गया। बताया जा रहा है। बिहार पुलिस की दो महिला जवानों ने बगहा में पुलिस की नौकरी का जिम्मेवारी संभाले सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।
◆इस काम के लिए किया गया सम्मानित
1. प्रिया यादव : पटखौली थाना में अपनी ड्यूटी के दौरान सीमावर्ती यूपी से भटकी हुई महिला को उनके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई ।
2. टिंकी कुमारी: गोपनीय शाखा में तैनात होते हुए रक्तदान कर दूसरे पुलिस जवानों और अधिकारियों के लिए जीवन दान का संदेश दिया।
ज्ञात हो की 8 मार्च 1975 को महिलाओं के प्रति सम्मान में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन समाज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मान देकर उनके जज्बे की न केवल सराहना बल्कि हौसला अफजाई करने से आज आधी आबादी पुरुषों के कदमताल होकर देश और दुनिया में हर रोज़ नए कृतिमान स्थापित कर रहीं हैं बिहार में भी सरकार ने पुलिस की नौकरी में 35% महिलाओं को आरक्षित कर उनके प्रति सम्मान दिया है जिसकी बेमिसाल कड़ी बनकर बगहा में तैनात ये दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने मानवता धर्म का संदेश दिया है, जिसकी ख़ूब सराहना हो रही है।