ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बेतिया
होली में नशापान करने से बचें युवा ,रंग महोत्सव सद्भावपूर्वक मनाएं : गरिमादेवी सिकरिया
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2020 9:20:40 AM
होली में नशापान करने से बचें युवा ,रंग महोत्सव सद्भावपूर्वक मनाएं : गरिमादेवी सिकरिया

बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। नप सभापति गरिमा सिकारिया ने कहा कि होली हुड़दंग मचाने का पर्व नहीं है। यह तो भाईचारे के राग, रंग व उमंग में सराबोर होकर एक दूसरे को अपनाने का महापर्व है। वे शनिवार को नप कार्यालय परिसर में नप कर्मियों के बीच होली का उपहार बांटने के बाद नप परिवार के लोगों को सन्देश दे रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि नशाखोरी से सबको परहेज करना चाहिए। वर्ना एक या दो लोगों की आदत या व्यवहार पूरे परिवार व समाज के लिये भारी पड़ जाता है। नप सभापति ने कहा कि कई बार कतिपय नासमझ या कम बुद्धि के लोग होली जैसे पवित्र पर्व मनाने की आड़ में एक दूसरे से बैर-भाव साधने के लिये होली मनाने की आड़ में कुछ गलत व्यवहार कर देते है।

सभापति ने कहा कि हमारी बहुमुल्य संस्कृति में सामाजिक सौहार्द के इस महापर्व में ऐसी प्रवृत्ति का कोई भी स्थान नहीं है। इस मौके पर सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह सहित नगर परिषद कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS