बिहार
सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो के निधन पर शोक सभा
By Deshwani | Publish Date: 29/2/2020 9:28:12 PMनरकटियागंज। देशवाणी न्यूज़। पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो की शोकसभा की खबरे मिलती रही। इसी क्रम में टी. पी. वर्मा. काँलेज प्रांगण में डॉ विनोद वर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्राचार्य ने बताया कि उनका सामाजिक कार्यो में बड़ा ही योगदान रहा। खेल निदेशक सुनील वर्मा, प्रो. विमल वर्मा, प्रो० चंद्रभूषण बैठा, प्रो० दशरथ कुमार, पिंटू वर्मा, अतुल कुमार, आलोक रंजन, छात्र नेता शशि सिंह, सागर राज, चंदन राज, अभिषेक तिवारी शोकसभा में शामिल हुए।
दूसरी ओर नरकटियागंज में बिहार प्रदेश जनता दल यू के मुन्ना सर्राफ के आवास पर बाल्मीकिनगर के सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो के लम्बी बीमारी के बाद निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीए के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रुप से प्रकाश गुप्ता, मुरली मनोहर, राहुल जायसवाल, अफरोज आलम, अनिल कुमार, रविकांत पराशर, उपसभापति बब्लू सर्राफ के नाम मुख्य हैं।