ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
एकता पिरामिड से एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतर प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2020 10:10:10 PM
एकता पिरामिड से एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतर प्रदर्शन

बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय स्थित संत कोलंबस हाई स्कूल में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो ने शुक्रवार को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम  पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बेतिया में चल रहे जागरूकता अभियान के समापन के दौरान किया।

इस कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन सत्यनारायण प्रसाद डाक अधीक्षक, बेतिया,  राष्ट्रपति अवार्ड से पुरस्कृत शिक्षक देवीलाल व कई गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम आगाज़ जागरूकता रैली से किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के नारों के साथ आस पास के मुहल्ला का भ्रमण कर विद्यालय प्रांगण में सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम स्थल पर संत कोलंबस हाई स्कूल के प्रांगण में अतिथियों के स्वागत में स्कूल की छात्राओं रंगोली से मुख्य द्वार को सजाया, जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में एकता का संदेश परिलक्षित दिखा।

इस सम्बन्ध में विषय प्रवेश कराते हुए फील्ड आउटरीच ब्युरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य के साथ मिजोरम और त्रिपुरा को एक साथ जोड़ा गया है, जिससे लोग एक दूसरे राज्यों के संस्कृति और रीति रिवाजों के बारे अवगत हो सके। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भारत सरकार संचालित कर रही है वह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।

यह कार्यक्रम विविधता मे एकता बनाए रखने वाला कार्यक्रम है। इस तरह के कार्यक्रम से देश की संस्कृती को नजदीक से जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सपने देखना चाहिए और सपने भी खुली आँखों से देखना चाहिए, तभी हमारा देश एक भारत श्रेष्ठ भारत बनेगा। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सेवनिवृत शिक्षक देवीलाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम सब को जीवन में कम से कम एक बार भारत का अवश्य भ्रमण करना चाहिए। 

जिससे हम भारत के विभिन्न संस्कृतियों को बहुत अच्छे से समझ सके। इस कार्यक्रम के क्रम में परिचर्चा के साथ साथ प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्रा अपर्णा डे ने योग के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया।

जिससे उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए और विद्यालय की स्काउट टीम ने एकता पिरामिड का बेहतर प्रदर्शन किया, जो “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” को चरितार्थ करता दिखा। इस अवसर पर संत कोलंबस हाई स्कूल के निदेश के अलावा राजीव गिरी,  डॉ नीरज गुप्ता, डॉ एजाज अहमद, संजय कुमार,  इंजीनियर कुर्टलैन खान, वैधनाथ प्रसाद, सुजीत कुमार तथा फिल्ड आउटरीच ब्युरो, सीतामढ़ी अर्जुन लाल, सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।



image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS