बिहार
बेतिया में मूर्छितावस्था में अधमरी महिला मिली, ग्रामीणों ने मझौलिया पीएचसी में कराया भर्ती कराया
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2020 11:28:00 AMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित महोदीपुर में मझौलिया-बेतिया मुख्य पथ के किनारे एक महिला अधमरी अवस्था में एक महिला के देखे जाने से गांव में आश्चर्य है। सनसनी फैल गई है।
ग्रामीणों की मदद से अधमरी महिला का ईलाज मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। इलाज के उपरान्त महिला की स्थिति सुधरने पर उसने अपना नाम प्रमिला देवी पति राजेन्द्र ठाकुर बताया है। उसने यह भी बताया है कि बाबूटोला हरसिद्धि जिला पूर्वी चंपारण की निवासी है, लेकिन हादसा के सम्बंध में अभी कुछ नहीं बताया है। अब यक्ष प्रश्न यह कि महिला वहाँ कैसे, कब व क्यों पहुँची?