बेतिया
बाइक टेम्पू भीड़न्त में एक की मौत, दो छात्रा समेत लगभग आधा दर्जन घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2020 9:54:26 PMबेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज गौनाहा मुख्य मार्ग पर टेम्पू बाइक की टक्कर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसी टेम्पू में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो छात्रा भी शामिल हैं। जो मैट्रिक के परीक्षा देने स्कूल जा रही थी।
दुर्घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि टेम्पू गौनाहा से नरकटियागंज आ रही थी। रास्ते में एक मोटर साइकिल से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसे टेम्पू चालक नियंत्रण खो दिया फलस्वरूप टेम्पू पलट गयी। जिससे टेम्पू में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
★ घायल छात्रा गौनाहा के निवासी
1. ममता कुमारी पिता सत्येंद्र वर्मा।
2. प्रियंका कुमारी पिता ओम प्रकाश साह।
सभी घयलो को इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। जहाँ इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
★ मृतक की पहचान
1.शेख इदरीस अहमद गौनाहा थाना के परसा गाँव निवासी है।
मौत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बाकी घयलो को इलाज जारी है।