बेतिया
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाक़ी निशां होगा
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2020 9:10:00 AM★साठी में पुलवामा के शहीद वीर जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा।पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अन्तर्गत साठी-सेमरी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर पुलवामा के शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित नरकटियागंज विधानसभा की पूर्वप्रत्याशी रेणु देवी ने कहा कि देश के ऐसे वीर जवानों पर गर्व है। भारत कभी उनकी शहादत को भूल नहीं सकता।
साठी मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा ने शहीदों के सम्मान में कहा कि यह देश वीरों का देश रहा है, देश की जनता चैन से सोती है। इसका कारण सीमा पर सैनिकों की पहरेदारी है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुर्रहमान ने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर में सेना को खुली छूट देकर आतंकवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। उन्होंने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए, गमगीन श्रद्धांजलि अर्पित और उपर्युक्त विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नरकटियागंज के नगर भाजपा अध्यक्ष मेमहिलाल प्रसाद, जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश जायसवाल, साठी मंडल के उपाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा, कृष्णा साह, सत्य प्रकाश सिन्हा, महामंत्री दीपक कुमार, मंत्री मनीष कुमार, सरिता प्रिया, अमित गिरी, बबलू कुमार वर्मा, विवेक शर्मा व दर्जनों लोगों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।