बेतिया
बेतिया के अनमोल ने राष्ट्रीय गदा चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर बिहार का मान बढ़ाया
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2020 8:41:20 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा ।राष्ट्रीय गदा चैंपियनशिप का आयोजन महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में संपन्न हुआ। जिसमें बिहार प्रतिभागियों में अनमोल राज ने सिल्वर मेडल जीतकर बिहार राज्य का नाम रौशन किया। बिहार के लिए 'अनमोल राज" ने 9वीं (नौ वीं) "नेशनल गदा चैम्पियनशिप" में सिल्वर मेडल जीता।
उल्लेखनीय है कि 01 एवं 02 फरवरी को औरंगाबाद महाराष्ट्र में आयोजित नौ वीं नेशनल चैंपियनशीप मे बिहार के बलिया (बेगुसराय) के डॉ. अंकित सिंह "सरस्वती रिसर्च इन्सटीट्यूट" के संस्थापक खेल-प्रेमी के योगदान से तीस किलो वर्ग मे "अनमोल राज" ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर बिहार का मान बढ़ाया है। उपर्युक्त जानकारी "बिहार राज्य गदा संंघ" के महासचिव सह शारीरिक शिक्षक मध्य विद्यालय पकड़ी, नरकटियागंज के शिक्षक मनीष कुमार ने दी।
इस अवसर पर "बिहार राज्य गदा संंघ" के अध्यक्ष राजसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे, अर्जुन सोनी, मनोज तिवारी, खुशबू कुमारी, अजीत सिंह, मंतोष राम, सुशील कुमार सिंह ने बधाई दी है।