बेतिया
घोड़पकड़ी में सिविक प्रोग्राम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2020 9:20:00 AMबेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत सशस्त्र सीमा बल 44 वी वाहिनी नरकटियागंज की "ए" कंपनी नगरदेही के क्षेत्रांतर्गत घोड़पकड़ी गांव में निशुल्क मानव व पशु स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।चिकित्सा शिविर में एसएसबी के चिकित्सक मनोरंजन भारती ने मनुष्य और पशु चिकित्सक पंकज कुमार टीओटीया ने पशुओं का इलाज किया।
जिसमे मनुष्य और जानवरों में होने वाले बीमारी से बचाव की जानकारी भी दी गई और मुफ्त दवा का वितरण किया। जिसमें लगभग 160 ग्रामीण और लगभग 270 पशु को इसका लाभ मिला। इससे संबंधित फोटोग्राफ दिए जा रहे हैं। उपर्युक्त जानकारी अनिल कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी,44 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज ने दी।