बेतिया
परिवार नियोजन के लिए अस्थाई साधनों का उपयोग कर देश की प्रगति में सहयोग करें : डॉ अरुण सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2020 7:50:03 PM“परिवार नियोजन मेला” का उद्देश्य कल्याणकारी योजना का लाभ आम ओ खास तक पहुंचे : सिविल सर्जन
बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आम लोगों तक अधिक पहुंच सके, इसी उद्देश्य से “परिवार नियोजन मेला” का आयोजन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने ‘मिशन परिवार विकास अभियान’ अंतर्गत परिवार नियोजन मेला का दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपर्युक्त बातें कही।
डॉ सिन्हा ने कहा कि “परिवार नियोजन” बहुत ही लोगों के लिए फायदेमंद है। इसमें कई तरह के ऐसे विधि हैं जो, बिना ऑपरेशन के अपनाये जा सकते है। उनमे अस्थाई विधि के तौर पर (निरोध) कंडोम, माला यान, गर्भ निरोधक, अंतरा इंजेक्शन, कॉपर टी है जबकि स्थाई साधन(विधि) जिसमे पुरुष नसबंदी व महिला बंध्याकरण का लाभ अधिकांश लोगों तक पहुंचाना मेला की सफलता है।
इस अवसर पर बसंत कुमार सिंह बीडीओ बेतिया, डॉ शंकर रजक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नौतन, सलीम जावेद डीपीएम, डेम विनोद कुमार, शोएब खान एमनी, मनीष कुमार जायसवाल प्राचार्य एसएसडी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अरुण मदेना पीजी एवं सैकड़ों एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका मौजूद रही।