ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
विनय बिहारी की प्रस्तुति पर थिरके एसएसबी अधिकारी व जवान
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2020 7:03:19 PM
विनय बिहारी की प्रस्तुति पर थिरके एसएसबी अधिकारी व जवान

"एक शाम शहीदों के नाम" सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

बेतिया। देश वाणी। पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज स्थित  44 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय के प्रांगण में  सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम जवानों के नाम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह विधायक लौरिया विधानसभा क्षेत्र विनय बिहारी  एवं उनके साथ अन्य कलाकार शामिल हुए।  अनिल कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट 44 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज ने  कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसमें 44 वी वाहिनी नरकटियागंज और क्षेत्रीय मुख्यालय बेतिया के सभी अधिकारी, जवान और उनके परिवार शामिल हुए। सबने अतिथियों के साथ मिलकर सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आनंद लिया। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में अतिथि चंदन चौहान, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सूर्यकान्त चौबे शामिल होकर सशस्त्र सीमा बल कर्मियों का उत्साहवर्धन कर मनोरंजक कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया।

विनय बिहारी "दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए" प्रस्तुति करते हुए उनके बीच पहुंचे तो एसएसबी के पदाधिकारी व कर्मी झूम उठे और उनके साथ थिरकने से नही रोक सके। उपर्युक्त जानकारी द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट 44 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज अनिल कुमार सिंह ने दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS