ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
एनआरसी और सीएए समर्थन में बगहा अनुमंडल के मैदान में गृह राज्य मन्त्री की विशाल जनसभा सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2020 7:26:49 PM
एनआरसी और सीएए समर्थन में बगहा अनुमंडल के मैदान में गृह राज्य मन्त्री की विशाल जनसभा सम्पन्न

बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा ।नागरिकता संसोधन कानून के मूल उद्देश्य को जन-जन तक बारीकी से पहुचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बगहा अनुमंडल मैदान में "संवाद कार्यक्रम " का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम सिंह व मंच संचालन दीपक राही ने किया। गृह राज्यमंत्री की "संवाद कार्यक्रम" का शुभारंभ मुख्यवक्ता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय, भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, बगहा विधायक राघव शरण पांडेय, लौरिया विधायक विनय बिहारी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, पूर्व मन्त्री राजेश सिंह, पद्मश्री भागीरथी देवी, बगहा चीनी मिल के एमडी दीपक यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बगहा के कार्यकर्ताओं ने चालीस किलो गेंदा फूल माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कैलशवा बाबा सिद्ध पीठ आश्रम के महंथ हीरा दास बाबा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय को वाल्मीकि रामायण भेंट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक यादव ने जनता से अपील किया कि उन्हें चीनी मील के प्रबंधक के रूप में नही पुकारें। उन्होंने जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कर दिया है, इसलिए उन्हें भाजपा का एक सिपाही के रूप में पहचाने। विधायक विनय बिहारी ने चिर परिचित अंदाज में भोजपुरी में सम्बोधन करते हुए कहा कि "पाकिस्तान के तरफ से बम गिरी त हिन्दू के घर खोज के ना गिरी, ओहसे हिन्दू-मुसलमान दुनु के नुकसान हुई" एह बात के भारत मे रहे वाला मुसलमान भाई के खूब बारीकी से समझे के जरूरत बा।

मुख्य वक्ता श्री राय ने कहा कि भाजपा का एक मात्र लक्ष्य देश का विकास करना है। प्रत्येक नागरिक को सुखी-सम्पन्न करना है, सबको रोजगार मुहैया करना है। हर घर मे बिजली, पानी पहुँचाना है। प्रत्येक गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ना है, 2022 तक सबको छत का घर मुहैया करना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए लगातार हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी प्रयासरत है। उनका हर प्रयास, हर सपना साकार हो रहा है, जो विपक्षियों को फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। विपक्षी को अपने शासन काल की काली करतुते याद आ रही है। वह राष्ट्र में शांति भंग कर आग में झोंकने का कार्य कर रही है।

नौजवानों को शिक्षार्जन से भटका कर देशद्रोह की रास्ता पकड़ाने पर अड़ी है। उसे केंद्र सरकार द्वारा हर घर में शौचालय मद से बारह हजार रुपया देना, रसोई गैस देना विपक्ष को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए हमारे कुछ समुदाय  को नागरिकता संसोधन कानून के सम्बंध में उल्टा सीधा पाठ -पढ़ाकर राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, हमारे देश के अखण्डता को खंडित करने की साजिश रच रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कानून किसी का नागरिकता नहीं लेता है बल्कि भारत देश से अलग हुए पाकिस्तान, बंगालादेश जैसे देशों से  प्रताड़ित होकर, किसी तरह से अपनी जान बचाकर अपने वतन को लौट आए है. वैसे  लोगों को नागरिकता देकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार देता है। इस कार्यक्रम को बगहा विधायक आर एस पांडेय, राजेश सिंह, रेणु देवी, मधुकर राय सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दूर-दराज से हजारों के संख्या में लोग मौजूद रहें।

 


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS