बेतिया
नरकटियागंज नगर पार्षद कृष्णावती देवी व चीनी मील ने 120 उन्नत कम्बल बाँटा
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2020 8:25:02 PMबेतिया।अवधेश कुमार शर्मा ।पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित अनाथ बच्चों का आश्रम विश्व मानव सेवा आश्रम में नगर परिषद वार्ड 10 की पार्षद और मगध सुगर एण्ड एनर्जी की इकाई न्यू स्वदेशी सुगर मील के द्वारा असहाय अनाथ और गरीबों के बीच कंबल वितरण का सार्थक कार्य संपन्न किया गया।
इस दौरान विद्यालय के अनाथ बच्चों के बीच उच्च गुणवत्ता के कंबल का वितरण न्यू स्वदेशी सुगर मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नगर पार्षद वार्ड संख्या 10 कृष्णावती देवी, उनके प्रतिनिधि भोला प्रसाद गुप्ता एवं बायो कंपोस्ट के प्रबंधक राहुल राठी ने 120 कंबल का वितरण किया। इस कार्यक्रम के उपरांत आश्रम के संचालक शत्रुघ्न झा ने पार्षद कृष्णावती देवी चीनी मिल के अधिकारियों और पार्षद प्रतिनिधि भोला प्रसाद गुप्ता का आभार व्यक्त किया की उनके प्रयास से अनाथ और असहाय बच्चों को प्रकृति की मार ठंढी से निजात मिल सके