बेतिया
साठी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2020 8:11:26 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा।पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज प्रखंड के साठी थाना क्षेत्र में सोमगढ़ पंचायत के सिरिसीया गाँव निवासी प्रेम कुशवाहा के 12 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह जख़्मी हो गया है। घायल मुन्ना की स्थिति अतिगंभीर बनी हुई है। उसकी नाजुक स्थिति देखकर परिजनों का बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा के कारण सड़क फिसलनयुक्त होने से मुन्ना का पैर फिसला और सामने से आ रही, ट्रैक्टर की चपेट में चला गया। ग्रामीण सत्तार मियां एवं भुलाई अंसारी ने बताया कि घायल अवस्था में मुन्ना को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। चिकित्सक बताते हैं कि स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।