बेतिया
नरकटियागंज में एनआरसी व सीएए के अफवाह से बचने को जागरुकता पर ग्रामीणों की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 22/12/2019 8:24:58 PMबेतिया । अवधेश कुमार शर्मा। एनआरसी एवं सीएए बिल से देश के किसी धर्म के लोगों को कोई नुकसान नहीं है। जनकारी के अभाव में कुछ लोग अपनी फायदा के लिए कुछ लोगों को बलगलने के काम कर रहें हैं। जिनसे सीधे साधे लोगों को बचाने की जरूरत है। उक्त बातें जिला के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत भसुरारी चौक पर एक अभियान चला कर लोगों से साझा किया गया।
गाँव के लोगों को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) के सम्बंध में जानकारी दी गयी। इस दौरान बताया गया कि इस कानून से किसी मुसलमान को देश से निकालने की बात नही है। इसमें घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात है। अब बताइए आपके गाँव मे बंगलादेश, नेपाल और पाकिस्तान से घुसे कितने लोग हैं, इसपर लोगों ने ठहाका तक लगाया। इस परिचर्चा में गांव के हरिलाल शर्मा, माधव कुशवाहा, अवधेश तिवारी, कृष्णा कुमार, बसारत मिया, रहीम मिया, महंथ यादव, ललन सिंह, अवधकिशोर शुक्ल, भूषण तिवारी, पारस राउत, कोकिल पासवान, ऑल इंडिया सोसल क्राइम एंड एन्टी करप्सन के जिला महासचिव कृष्णा कुमार, सत्यदेव जनसेवा ट्रस्ट के अंकित कुमार तिवारी, शिवेन्द्र तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए।