बेतिया
युवती से छेड़खानी पड़ा महंगा, 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2019 5:19:58 PMबेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शौच के लिए घर से बाहर गई एक युवती के साथ कथित असामाजिक तत्वों ने गलत नियत से छेड़खानी की। इस घटना में लड़की की शिकायत पर 5 लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है ।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने संवाददाता को बताया कि लड़की की शिकायत पर अर्जुन प्रसाद समेत पांच को नामजद किया गया है। घटना की जांच चल रही है, जांच में दोषी पाए गए लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के पश्चात ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। पुलिस के कार्यशैली से लोग काफी नाराज हैं।
लोगों कहा कहना है कि पुलिस व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण अपराधी खुलेआम घूम रहा हैं और अपराध करने से बाज नहीं आ रहा हैं। इस कारण बहू-बेटियों का घर से निकलना दोभर हो गया है। उनका कहना है कि छेड़खानी की घटनाएं सभी वार्डों में हो रही है मगर पुलिस प्रशासन चैन की नींद सो रही है। केवल प्राथमिकी दर्ज कर अपनी विभागीय खानापूर्ति कर रही है।