बेतिया
बदमाशों ने युवक से सवा लाख रुपये लूटे, विरोध करने गोली मारकर घायल किया, स्थिति नाजुक
By Deshwani | Publish Date: 11/11/2019 3:49:13 PMबेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में व्यवसायी संदीप केसान के कर्मी से बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े सवा लाख रूपये लूटे लिया। साथ ही कर्मी द्वारा विरोध जताने पर अज्ञात लूटेरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवसायी संदीप केसान का कर्मी बैंक में रुपया जमा कराने जा रहा है। इस क्रम में गुलाब बाग में संतोषी मां मंदिर के नजदीक लूटेरों ने तमंचे के बल पर रुपये लूट लिया। कर्मी द्वारा विरोध जताने पर अज्ञात लूटेरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कर्मी को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल बेतिया में भर्ती किया गया है। लेकिन बेतिया मेडिकल कॉलेज ने स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मोतिहारी रहमानिया निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल कर्मी का नाम राहुल कुमार (25 वर्ष) बताया गया है, जो बेतिया पुरानी गुदरी का निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।