ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
बेतिया में युवक की हत्या के बाद मचा बवाल, आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2019 2:07:20 PM
बेतिया में युवक की हत्या के बाद मचा बवाल, आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के खिरिया घाट में एक युवक की गोली मार कर हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो कर सड़क पर उतर आये। आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल मचाया और पुलिस वाहन को भी फूंक डाला। साथ ही आरोपित के घर भी हमला बोल कर आगजनी की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पा लिया है।

जानकारी के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के खिरिया घाट में एक युवक की गोली मार कर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने जमकर बवाल मचाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिस जीप फूंक दी। हत्या के आरोपित के घर भी उपद्रवियों ने हमला बोल दिया और आगजनी की। हॉस्पिटल में भी तोड़फोड़ की गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

घटना के संबंध में एसपी जयंतकांत ने बताया कि खिरिया घाट के मछली व्यवसायी के पुत्र मुन्ना साह की उसके पूर्व के परिचित ने हत्या कर दी है। हत्या के बाद लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। इसे कंट्रोल कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS