ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बेतिया में संयुक्त कृषि भवन एवं ई-किसान भवन उद्घाटनोपरान्त किया वृक्षारोपण
By Deshwani | Publish Date: 1/11/2019 5:17:53 PM
कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बेतिया में संयुक्त कृषि भवन एवं ई-किसान भवन उद्घाटनोपरान्त किया वृक्षारोपण

- प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रखंडस्तरीय लेखापाल नियुक्ति पत्र दिया
 
 
बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। बिहार सरकार में कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री डा. प्रेम कुमार ने बेतिया ऑफिसर कॉलोनी स्थित नवनिर्मित संयुक्त कृषि भवन का उद्घाटन किया। इस नवनिर्मित संयुक्त कृषि भवन का निर्माण 4 करोड़ 15 लाख 71 हजार रूपये की लागत से किया गया है। इसके साथ ही ई-किसान भवन, सिकटा एवं योगापट्टी का उद्घाटन भी रिमोट से कृषि मंत्री ने किया। 
 
इस अवसर पर संयुक्त कृषि भवन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ कृषि मंत्री, डॉ. प्रेम कुमार सांसद पश्चिम चम्पारण डॉ. संजय जायसवाल, विधायक चनपटिया प्रकाश राय, विधायक रामनगर भागीरथी देवी, विधायक लौरिया विनय बिहारी, पूर्व मंत्री रेणु देवी, नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सीकरिया, जिला पदाधिकारी, डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। 
 
उद्घाटन के अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के 11 अभ्यर्थियों, सहायक तकनीकी प्रबंधक के 53 एवं प्रखंड स्तरीय लेखापाल पद के 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मंत्री, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदान किया। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला में आज संयुक्त कृषि भवन का शुभारंभ हो गया है। इस भवन में केन्द्रीयकृत रूप से ससमय कार्यों का निष्पादन करने में सुविधा होगी। 
 
 
उन्होंने कहा कि 2020 तक राज्य के सभी प्रखंडों में ई-किसान भवन कार्यरत होगा। इतना ही नहीं किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सभी पंचायतों में कृषि कार्यालय की स्थापना की जायेगी। 1465 पंचायत कृषि कार्यालयों ने कार्य करना प्रारंभ भी कर दिया है। दिसंबर 2019 तक 8 हजार पंचायतों में कृषि कार्यालय को (फंक्शनल) क्रियान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। 
 
बिहार के कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व में किसानों का कोई भी आंकड़ा उपलब्ध नहीं हुआ करता था, इन दिनों सभी किसानों का डाटाबेस बनाया जा रहा है, इसके लिए सभी किसानों का निबंधन कराया जा रहा है। डीबीटी रजिस्टेशन के माध्यम से ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को मिलेगा। 
 
उन्होंने कहा कि जिला में अबतक लगभग 2 लाख 96 हजार किसानों ने डीबीटी निबंधन कराया है, यह आंकड़ा लक्ष्य से कोसों दूर है। उन्होंने अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि विशेष अभियान चलाकर जिला के प्रत्येक किसान का निबंधन कराना सुनिश्चित करे। केन्द्र एवं राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना एवं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना से अधिक से अधिक किसानों का लाभान्वित करना है। 
 
कृषि मंत्री ने कहा कि कोई भी किसान इन योजनाओं से वंचित नहीं रहे, ऐसा प्रयास एक अभियान चलाकर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान चौपाल, किसान पाठशाला आदि का आयोजन कर किसानों के बीच जाकर उन्हें विभिन्न कृषि योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि जैविक खेती से लाभ अधिक है। प्रत्येक जिला में एक जैविक ग्राम बनाने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है। किसानों को 75 घनफीट के पक्का वर्मी बेड इकाई पर लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 5000 रूपाए प्रति इकाई अनुदान देय है। उसी प्रकार 2 घनमीटर के गोबर गैस/बायोगेस की स्थापना के लिए लागत मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम 21000 रू. अनुदान दिया जा रहा है। जैविक खेती करने वाले किसानों के एडौपसन के लिए 11500 रू. एवं प्रमाणीकरण के लिए 500 रू. प्रति एकड़ की दर से अनुदान दिया जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं, धान, मक्का फसलों के साथ-साथ मत्स्य, गाय, बकरी, मधुमखी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने कहा कि किसान समेकित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इसमें राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने ड्रिप इरिगेशन पद्धति की चर्चा किया। उन्होंने कहा कि यह पद्धति अत्यंत लाभकारी है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रति बूंद अधिक फसल के ड्रिप सिंचाई के लिए 90 प्रतिश्ज्ञत एवं स्प्रींकलर सिंचाई के लिए निर्धारित मूल्य का 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ किसान भाई उठायें। सांसद  पश्चिम चम्पारण डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बिहार काफी अग्रसर है। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को लेकर बिहार को कई पुरस्कार भी प्राप्त हुये है। 
 
कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में पश्चिम चम्पारण जिले के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यहां के किसान काफी मेहनती है। उन्होंने चयनित एटीएम, बीटीएम एवं लेखापालों से कहा कि आपलोग काफी उर्जावान हैं। एडवांस टेक्नोलॉजी के तहत पूरी ईमानदारी एवं तत्परतापूर्वक अपने कार्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें। 
 
जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। पशु एवं मत्स्य से संबंधित विकास कार्यों में हमेशा पुरस्कार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के शक्तिशाली विभाग है, इस विभाग के पास जितने कर्मी हैं अगर पूरी ईमानदारी एवं तत्परतापूर्वक दायित्वों का निवर्हन करें तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 
 
उन्होंने कृषि पदाधिकारियों से कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बतायें तथा उनकी तरक्की में भागीदार बनें। जिला पदाधिकारी ने नवचयनित एटीएम, बीटीएम एवं लेखापालों सहित कृषि पदाधिकारियों/कर्मियों का आह्वान किया कि वे शपथ लें कि किसानों का भविष्य उज्जवल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला में गन्ना की फसल अधिक होती है। इस फसल के लिए ड्रिप इरिगेशन पद्धति अत्यंत लाभकारी है। किसानों के बीच जाकर ड्रिप इरिगेशन से होने वाले लाभ के बारे में बतायें तथा इसको ज्यादा से ज्यादा किसान अपनायें इसपर कार्य किया जाय। 
 
इस अवसर पर संयुक्त कृषि भवन परिसर में कृषि मंत्री प्रेम कुमार व अन्य जनप्रतिनिधियों में आम, अमरूद, पपिता, कटहल का पौधारोपण किया। मंत्री को जिला पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। उपर्युक्त जानकारी ए के शर्मा को सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी आशीष कुमार बरियार ने दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS