बेतिया | अवधेश कुमार शर्मा | पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल चम्पारण विभाग की बैठक सरस्वती शिशु बालिका विधा मंदिर,राज ड्योढ़ी बेतिया में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि विहिप प्रान्त मंत्री राजकिशोर, अशोक श्रीवास्तव विशेष संपर्क प्रमुख बिहार/ झारखंड, विनय कुमार विभाग मंत्री तथा दोनों चंपारण पश्चिमी/पूर्वी के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा (पश्चिमी चम्पारण) मनोज कुमार सिंह (पूर्वी चंपारण) समेत सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्तागण की उपस्थित रहें। बैठक में मुख्य रूप से हिन्दू तथा हिन्दू संगठनकर्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमले के खिलाफ रोष जताया गया तथा ख़ुफ़िया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में घुसे आतंकवादियों को अविलंब गिरफ्तारी एवम हिन्दू नेताओं की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई, लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ हत्या रोकने के लिए चम्पारण में बजरंग दल के 25 हजार नए सदस्य बनाये जाएंगे और गांव गांव में हिन्दू सुरक्षा समिति बनाये जाएंगे।
मुख्य रूप से चम्पारण में संगठन को सशक्त बनाने हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओं को विशेष टास्क दिया गया । हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए विहिप बजरंग दल ने अपराधियों को अविलंब पकड़ कर फांसी देने की मांग की।
बेतिया नगर इकाई को पुनर्गठन करने एवम जिलाकार्यकरिणी को भी पुर्नगठित करने की चर्चा हुई। इसके पूर्व सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर समाजसेवी राहुल कुमार ने एवम अधिकारियों को नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने श्रीमद भागवत गीता देकर सम्मानित किया। विहिप बजरंग दल के द्वारा हिन्दू समाज के लिए कर रहे अद्वितीय कार्यो की जमकर सराहना की तथा भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विभाग बैठक को सफल बनाने को जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, जिला कार्याध्यक्ष नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सोनू कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजू सोनी, जिला कोषाध्यक्ष सुजीत सोनी,नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, भास्कर भरद्वाज,गुंजन सिंह,शिव पुजारी,प्रशांत पांडये,ऋषव रंजन,मुन्ना तिवारी,मनोज सिंह,संतोष सिंह राजू हिन्दू,नीलेश हिन्दू, विजय चौधरी ने कड़ी मेहनत की ।