बेतिया
दिउलिया निवासी मनीर आलम बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2019 5:28:05 PMबेतिया (पश्चिम चम्पारण)। बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवल किशोर शाही ने पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज स्थित दिउलिया निवासी मनीर आलम उर्फ़ मनीष आलम को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
मनीर आलम के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। मनीर आलम ने इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर शाही को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।