बेतिया
बेतिया-चनपटिया सड़क मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2019 6:43:48 PMबेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के चनपटिया हुई बस दुर्घटना में एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग पर हुई यह दुर्घटना लगभग 9.15 बजे की है।
सूत्र बताते हैं कि परिवहन नियमों को धत्ता बताते हुए बस भीतर व ऊपर खचाखच भरी हुई थी। दुर्घटना में घायल होने वालों में छत पर सवार यात्रियों की संख्या ज्यादा है। सभी घायलों को चनपटिया स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। उनमे 4 को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है। जिस बस से दुर्घटना हुई है उसका नम्बर बीआर 01 पीए 4323 है। बस को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।