बेतिया
24 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2019 11:19:46 PMनौतन। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह युपी जा रही एक बस से चौबीस बोतल विदेशी शराब के एक कार्टून के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला मंगलपुर गुदरिया के कविता देवी बताई जा रही है। वही यूपी जा रही बस UP 33BT-3251 को जब्त कर थाने मे लगा दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि मामले मे गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।