बेतिया
पश्चिम चम्पारण जिले के विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन, दर्जनों मामलों का 'ऑन द स्पॉट' हुआ निष्पादन
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2019 5:28:24 PMबेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों मामलों का 'ऑन द स्पॉट' निष्पादन किया गया।
आज के थाना स्तरीय जनता दरबार में मझौलिया थाना में 06, धनहा थाना में 03, नगर थाना, बेतिया में 02, रामनगर में 02, भितहां थाना में 01, योगापट्टी में 01, लौरिया थाना में 01 मामलों का निष्पादन किया गया।
वहीं जिले के अन्य थानों में भी जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया। जिन मामलों का निष्पादन आज के जनता दरबार में नहीं हो पाया है, उसका भी निपटारा शीघ्र ही कर दिया जाएगा।