बेतिया
पूर्ण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2019 3:17:05 PMबेतिया। पश्चिम चंपारण जिला में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूर्ण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला में मुस्लिम समुदाय ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा किया। सावन की आखिरी सोमवारी के अवसर पर जिला के विभिन्न शिवालयों में भी शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया गया।
जिला पदाधिकारी, डॉ. निलेश रामचंद्र देओरे ने कहा कि त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला बकरीद पर्व हमारे जीवन में सहिष्णुता, सद्भावना, प्रेम और बंधुत्व की भावना जागृत करता है। बकरीद पर्व पर सभी लोग समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए संकल्प लें, जिससे पश्चिम चंपारण जिला विकास के पथ पर निरंतर तेजी से बढ़ता रहें। जिला पदाधिकारी ने जिला में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, नेता व पत्रकार तथा शान्ति प्रिय जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।