बेतिया
रामनगर प्रखंड मुख्यालय में आरती की नृशंस हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रशासन को जमकर कोसा
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2019 1:54:53 PMबेतिया । अवधेश कुमार शर्मा। रामनगर प्रखंड मुख्यालय में आरती की वीभत्स व नृशंस हत्या के विरोध में चमन सिंह नेपाली एवं अर्पणा सिंह बहुरानी ने कैण्डल मार्च निकाला व जनता को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि न्याय अवश्य दिलाएंगे। आरती की सामूहिक दुष्कर्म के उपरान्त वीभत्स, नृशंस व निर्मम हत्या की जांच, हत्यारों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रॉयल में सजा दिलाने की माँग को लेकर निकाला ।जिसमें नीतीश मुर्दाबाद व प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
अर्पणा सिंह उर्फ बहुरानी ने कहा कि सरकार तक आवाज पहुंच आऊंगी, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता चमन सिंह नेपाली ने कहा कि जनता का सहयोग मांगते हुए दोषी को फांसी देने की मांग की। दूसरी तरफ अर्पणा सिंह ने आश्वासन दिलाया कि हम जरूर आपका इंसाफ दिलाएंगे।
कैंडल मार्च में मौजूद लोगों का कहना है कि सरकार से गुजारिश है, कि वह डॉग स्क्वायड मंगवा कर दरिंदों को पकड़ा जाए। लेकिन गरीब की सुनता कौन है। सरकार सुनती है, प्रशासन सुनता नही, यही है राजनीति अगर ऐसा होता रहा तो आए दिन घटना रामनगर में बढ़ती चली जाएगी। सरकार का आंख बंद कर चुकी है। तभी तो ऐसी घटना हो रही है। प्रशासन आता और पुलिस सही निर्णय लेती तो घटना नहीं होती। लेकिन प्रशासन ढीला है मौके पर आरके सिंह ने कहा कि 24 घंटा में दरिंदा को पकड़ लिया। रतनपुरवा गांव में शिव मंदिर चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक मौके पर पुलिस बल मौजूद रहे।
लोगों ने प्रशासन की बात नहीं मानते हुए कैण्डल मार्च निकाला जो साधु सिंह चौक संपन्न हुआ। रामनगर की बेटी की दुष्कर्म उपरान्त अमानवीय हत्या पर स्थानीय लोगों ने न्याय दिलाने के लिए कमर कस लिया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि किसी भी कीमत पर हत्यारों ने छोड़ा न जाए। उन्हें मौत की सजा दी जाए। जिसे इस प्रकार की घटना को दुबारा अंजाम देने से दोषीयो की रूह कांप उठे।