बिहार
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 3:32:59 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा, पश्चिम चंपारण जिला के चनपटिया प्रखण्ड अन्तर्गत घोघा निवासी युवा कर्मठ, ऊर्जावान, जुझारू व्यक्तित्व के धनी दीपक कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में मंगलवार को हो गई। बताया जा रहा है कि बेतिया छावनी में बनाए जा रहे रेल ओवर ब्रिज के कारण वहाँ काफी भीड़ हो रही है, जिसमें निकलने के दौरान एक ट्रक की चपेट में दीपक आ गए।
बुरी तरह जख्मी स्थिति में दीपक को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों के प्रयास व परिश्रम के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। दीपक की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर पश्चिम चम्पारण जिला कुशवाहा संघ ने ऊर्जावान युवा की मौत पर दुःख व्यक्त किया है।
कुशवाहा समाज के नेता शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि दीपक की असामयिक मृत्यु से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। शिक्षक राजेश कुमार कुशवाहा ने दीपक की मौत को सामाजिक क्षति बताते हुए इस विकट घड़ी में उनके परिजनों को ईश्वर धैर्य धारण करने की शक्ति दें। दुर्घटना पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया के छावनी इलाके में हुई। दुर्घटना में कुशवाहा कुशवाहा समाज के युवा नेता की मौत पर आक्रोशित लोगों ने एनएच 727 घण्टों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।