बिहार
जल संरक्षण कर भूजल स्तर बढ़ाये, भविष्य के जल संकट से बचें: ई. उमेश प्रसाद जायसवाल
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2019 7:17:46 PMबेतिया। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" के आह्वान पर रोटरी क्लब, नरकटियागंज ने 'हैदराबाद सत्याग्रह दयानन्द एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल' में "जल संरक्षण जागरण अभियान" अंतर्गत जल की महत्ता और उसके बचाव पर बच्चों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ई. उमेश प्रसाद जायसवाल ने बच्चों को बताया कि हमारे लिए जल का एकमात्र स्रोत वर्षा है, परन्तु हम सभी वर्षा जल को बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने कहा यदि हम घर के छत पर वर्षा जल सोख्ता के माध्यम से पृथ्वी में अन्दर भेज कर भूजल स्तर को बढ़ाने मे सहयोग करे, तो काफी हद तक इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने घरों में जल संरक्षण की विधि के अन्तर्गत पानी टंकी मे अलार्म सिस्टम लगाने की बात कही। इससे जल संरक्षण अवश्य होगा।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अवध किशोर सिन्हा ने बताया कि इस जिला में रोटरी क्लब नरकटियागंज ने सर्व प्रथम इस अभियान की शुरुआत की है और इस वर्ष प्रत्येक माह इसका आयोजन किया जाएगा।
सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक करे। इसके लिए बच्चों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार अम्बष्ठ ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना की। अम्बष्ठ ने कहा कि आप लोग जल का संरक्षण आज नही किये, तो कल आप अपनी संतान को जल उपलब्ध कराएंगे या नही इस पर संदेह है। इस अवसर पर क्लब के सदस्य मंजीत वर्मा ने भी अपना विचार प्रकट किया।