बिहार
किसानों के अधिकार को लेकर राजद का चरणबद्ध आन्दोलन: विनय यादव
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2019 9:06:50 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। राजद किसान सेल पश्चिम चम्पारण के जिलाध्यक्ष विनय यादव के अवास पर किसान प्रतिनिधियों का एक बैठक सम्पन्न हुआ। उपर्युक्त बैठक में मगध सुगर एण्ड इनर्जी की इकाई न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स लि. नरकटियागंज के किसान विरोधी गैर जिमेदाराना ढंग से (केमिकल युक्त) जहरीला रसायनयुक्त (स्पेंट वास) से चीनी मिल के दर्जनो गाँव के खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गई। जिसके चलते उन गाँव के किसानो की सैकड़ो एकड़ भूमि में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई।
इतना ही नहीं स्पेंट वास रसायनिक जल से किसानो की उर्वर जमीन के बंजर होने का खतरा भी सता रहा है। जिसको देखते हुए भी मिल प्रबंधन तथा प्रशासन की निष्क्रियता से सभी किसानो मे रोष व्याप्त है। किसान राजद जिला अध्यक्ष विनय यादव ने उन पीड़ित किसानो को उचित मुआवजा तथा सम्बंधित अधिकारियो पर प्रशासनिक कारवाई करने की मांग किया है। पीड़ित किसानो के अधिकार को लेकर राजद चरणबद्ध आन्दोलन करेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी चीनी मिल प्रबंधन व अनुमंडल प्रशासन की होगी।