बेतिया
गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर थमने से लोगों ने ली राहत की सांस
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2019 5:52:48 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत गण्डक नदी पर बना बराज़ का जल स्तर घटने से क्षेत्र के लोगों के दिल में बना भय(दहशत) का माहौल खत्म होने लगा है। पश्चिम चम्पारण जिला की सभी नदियों का जल स्तर लगातार घट रहा है। गण्डक के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा की मात्रा कम होने से गण्डक बराज़ से 1 बजे अपराह्न 93 हज़ार क्यूसेक डाउन है। जल स्तर में आई गिरावट से जिला के गण्डक नदी के किनारे बसे लोगों व प्रशासनिक क्षेत्रों ने राहत की साँस ली है।
हालाकि अभी तक किसी गाँव व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसी प्रकार की राहत सामग्री का वितरण प्रशासनिक स्तर पर नहीं किया गया है। गण्डक नदी के 1 लाख 03 हज़ार क्यूसेक जल है, जो 93 हज़ार क्यूसेक नीचे है। अब नेपाल से बहकर आने वाली लकड़ियों को छानने और बटोरने में वाल्मीकिनगर व आसपास के लोग जुट गए हैं। पूरे ज़िला में व्याप्त बाढ़ की आशंका खत्म हो गई है।